/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/10/mos-1631274559.jpg)
कोरोना के साथ साथ अभी डेंगू और वायरल की बीमारियां बहुत ही तेजी से फैल रही है। डेंगू मच्छरों से फैलता है। भारत में य बीमारी तेजी से फैल रही है। इन मच्छरों से की तरह की बीमारियां फैलती है। आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं वह बहुत ही चौंकाने वाला है। जैसे कोरोना चीन से आया है और पूरी दुनिया में तबाही मचा दी है वैसे ही अब चीन मच्छरों की भी पैदावार कर रहा है।
बता दें कि बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की ग्रोथ को अपने तरीके से रोक देते हैं और ये काम चीन ने एक रिसर्च के बाद शुरू किया है। चीन के दक्षिणी इलाके गुआंगझोऊ में एक फैक्ट्री है, जो इन अच्छे मच्छरों का उत्पादन का काम करती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां हर हफ्ते करीब 02 करोड़ मच्छरों का उत्पादन होता है। ये मच्छर दरअसल वोलबेचिया बैक्टीरिया से संक्रमित होते हैं, इसका भी एक फायदा है।

जानकारी के लिए बता दें कि चीन में पहले सुन येत सेत यूनिवर्सिटी और मिशिगन यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च में पता लगा कि अगर वोलबेचिया बैक्टीरिया के संक्रमित मच्छर तैयार किए जाएं तो वो बीमारी फैलाने के लिए बड़े पैमाने पर मच्छर पैदा करने वाले मादा मच्छरों को बांझ बना सकते हैं। बन इसी बिना पर इन मच्छरों का उत्पादन शुरू हुआ है। इन अच्छे मच्छरों को वोलबेचिया मास्किटो भी कहा जाता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |