/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/26/1-1637929022.jpg)
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कश्मीर और लद्दाख (Kashmir and Ladakh) क्षेत्र कड़ाके ठंड की चपेट में हैं। जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग (weather department) ने बताया कि श्रीनगर में गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम में जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं उत्तरी कश्मीर के अन्य पर्यटन स्थल पर तापमान (-) 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिण कश्मीर के शोपियां तथा अवंतिपुरा में सबसे अधिक ठंड रही और दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से से 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि दक्षिण कश्मीर के ही कोकरनाग में तापमान (-) 0.6 डिग्री सेल्सियस दज्र किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.8 डिग्री नीचे चले गया। जबकि लेह में तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड कयिा गया। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में नवंबर के अंत तक मौसम शुष्क और ठंडा रहने के आसार हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |