/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/04/Naxetile-1617523245.jpeg)
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच खतरनाक मुठभेड़ हुई। इसमें अब तक 5 जवानों के शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 30 के घायल हो गए और 18 जवान लापता हैं। बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के सिंगरेल और पुर्णिया के बीच के इलाके में मुठभेड़ के दौरान न सिर्फ सुरक्षा बल के जवान घायल हुए बल्कि कई नक्सलिय भी मारे गए हैं।
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 200 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे। छत्तीसगढ़ पुलिस सूत्रों के मुताबिक जान गंवाने वाले 5 जवानों में से 2 जवानों के शव बरामद हुए हैं। 23 घायल जवानों को बीजापुर अस्पताल और 7 को रायपुर अस्पताल में भर्ती है। बस्तर आईजी सुंदरराज ने बताया कि घटनास्थल के आसपास नक्सलियों के बटालियन की टीम के मौजूद अभी भी है और अभी तक एनकाउंटर में 15 से अधिक नक्समली ढेर हुए हैं। इस दौरान बीजापुर और सुकमा से CRPF, DRG, STF और कोरबा के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था।
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “मैं छत्तीसगढ़ में माओवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए हमारे वीर सुरक्षाकर्मियों के बलिदान को नमन करता हूं, राष्ट्र उनके शौर्य को कभी नहीं भूलेगा ”। शाह ने आगे कहा कि “मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. हम शांति और प्रगति के इन दुश्मनों (नक्सलियों) के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं ”।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |