/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/08/chhath-puja-thekua-prasad-recipe-1636367295.jpg)
पूर्वी यूपी, बिहार और झारखंड में छठ का महापर्व आज यानी 8 नवंबर (Chhath Puja 2021 Date) को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। यह महापर्व 8 नवंबर से शुरू होकर 11 नवंबर को अर्ध्य देने के साथ समाप्त होगा। इस महापर्व का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन ठेकुआ है। ठेकुआ से ही सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है, इसके बाद उसें प्रसाद के रूप में लोगों के बीच बांटा जाता है। इस प्रसाद के बिना छठ मैया की पूजा अधूरी मानी जाती है। अगर आप भी इस साल छठी मईया को प्रसन्न करने के लिए घर पर स्वादिष्ट 'खस्ता ठेकुआ' बनाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं आसान विधि—
ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री-
-गेहूं का आटा - 500 ग्राम
-गुड़ - 250 ग्राम
-घी - तलने के लिए
-इलायची कुटी हुई- 10
-नारियल - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
ठेकुआ बनाने की विधि-
छठ के प्रसाद में ठेकुआ बनाने के लिए गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में 1 कप पानी और गुड़ मिलाकर उसे उबाल आने तक पकाएं। इसके बाद गुड़ की चाशनी को छानकर गेंहू के आंटे में अच्छी तरह से मिला दें। अब आटे में कूटी इलायची और नारियल का बुरादा डालकर मिक्स करें। इसके बाद पानी की मदद से टाइट आंटा गूंथ लें। इसके बाद इस आंटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर हाथ से मसल कर हल्का दबा दें। अब कढ़ाई में घी डालकर गर्म करके ठेकुआ तल लें। जब यह गोल्डन रंग का हो जाएं तो उसे कढ़ाई से बाहर निकाल लें। आपका छठ का प्रसाद ठेकुआ बनकर तैयार है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |