गुवाहाटी । राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राज्यवासियों को छठ पूजा की बधाई है दी है। प्रो. मुखी ने अपने बधाई संदेश में छठ को सूर्य देव की आराधना, आत्म-अनुशासन, विश्वास और प्रार्थना का त्योहार बताया।

राज्यपाल ने कहा, छठ पूजा पर लोग सूर्य भगवान की प्रार्थना करने के लिए आयोजन में भाग लेते हैं। यह त्योहार अत्यधिक आत्म- अनुशासन और विश्वास को दर्शाता है और भौतिक इच्छाओं, त्याग आदि पर संयम जैसे मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में मदद करता है।

मुख्यमंत्री श्री सोनोवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ के त्योहार का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल सभी में नई आशाओं का संचार करेगा और राज्य के विकास व प्रगति की खातिर कार्य करने को प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल यह पर्व पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस साल कोविड- 19 महामारी को देखते हुए विशेष जागरूकता बरते जाने की जरूरत है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत दास तथा उद्योग मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने भी छठ पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।