
SEBA असम ने अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक HSLC परिणाम 2021 आज घोषित किया गया है। बोर्ड ऑफ सकेंड्री एजुकेशन, असम (SEBA) द्वारा कक्षा 10 के परिणाम - एसईबीए एचएसएलसी / एएचएम रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए लिंक को निर्धारित समय पर सुबह 11 बजे एक्टिव कर दिया है।
स्टूडेंट्स अपने नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, sebaonline.org और रिजल्ट पोर्टल resultsassam.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
स्टूडेंट्स ध्यान दें, SEBA HSLC परिणाम 2021 आज घोषित किया जाएगा। इसके अलावा शीर्ष दस छात्रों के लिए कोई रैंक सूची नहीं होगी और प्रत्येक विषय में उच्चतम अंक की घोषणा नहीं की जाएगी।
2020 में असम बोर्ड SEBA HSLC 10वीं की परीक्षा देने वाले अधिकांश छात्रों को थर्ड डिवीजन मिला था। इसके अनुसार तीसरे डिवीजन में 95628, दूसरे में 77850 और प्रथम श्रेणी में 48278 छात्रों ने परीक्षा पास की थी।
धृतिराज बस्तव कलिता – 595
अलंकृता गौतम बरुआ - 594
देबिस्म प्रिया बोरा, ज्योतिषी देवा सरमा, चाकी जी बुल्टन - 591
नमश्या डेका, हियाश्री सरमा - 590
मनश उत्तम नियोग - 589
साल 2020 में HSLC परीक्षा में लगभग 3.58 लाख छात्र उपस्थित हुए। वहीं 64.80 पास प्रतिशत के साथ, 2019 से 2020 में उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार हुआ था, जो कि 60.23 प्रतिशत था। इसके अलावा 2018 में पास प्रतिशत 56.04 प्रतिशत था, जबकि 2017 में 47.94 प्रतिशत और 2016 में 62.79 प्रतिशत था।
असम बोर्ड 10वीं बोर्ड नतीजों की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स को उनका मार्कशीट बाद में जारी की जाएगी। छात्र अपनी मार्कशीट स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। स्कूलों को बोर्ड ऑफिस से मार्कशीट प्राप्त करनी होगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |