
केंद्र सरकार के प्रयासों से भारत में अब इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) का मार्केट लगातार बढ़ रहा है। अब बहुत से लोग पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों को छोड़कर इलेक्ट्रिक कारें (Electric Cars) खरीद रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये बेहद काम की खबर है। क्योंकि हम आपको देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के बारे में बता रहे हैं।
भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में Tata Tigor EV का नाम सबसे पहले आता है। इस कार की कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार Ziptron टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित होती है।
Tata Tigor EV को तीन वेरियंट्स में लाया गया है। इनमें Tata Tigor EV XE की कीमत 11.99 लाख रुपये है। वहीं, दूसरे वेरियंट Tata Tigor EV XM की कीमत 12.49 लाख रुपये है। टॉप एंड वेरियंट Tata Tigor EV XZ+ की कीमत 12.99 लाख रुपये है।
आपको बता दें कि कंपनी के दावे के मुताबिक Tata Tigor EV सिंगल चार्ज में 306 किलोमीटर की रेंज देती है। यह कार 55kW इलेक्ट्रिक मोटर और 26kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस है। इस कार से 74bhp (55kW) की पावर और 170Nm का पीक टार्क जेनरेट होता है।
अब बात की जाए टाटा टिगोर ईवी की कीमत की तो टाटा मोटर्स की इस सबसे इलेक्ट्रिक कार के बेस वेरियंट की कीमत 11,99,000 रुपये (एक्स शोरूम) है। आप अगर इसे फाइनैंस कराना चाहते हैं तो यह काफी आसान है, जहां आप 2 लाख रुपये डाउनपेमेंट करेंगे तो आपको 10 लाख रुपये लोन मिलेगा। इसके बाद 8 पर्सेंट ब्याज दर के हिसाब से आपको 5 साल तक प्रत्येक महीने 20,277 रुपये ईएमआई के रूप में देने होंगे।
हालांकि, टाटा टिगोर ईवी के चारों वेरिएंट्स में से कोई भी खरीदने से पहले आप अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप पर ईजी फाइनैंस डिटेल जरूर चेक कर लें, क्योंकि हमारी बताई कीमत और वहां कुछ अंतर आ सकता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |