/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/16/chardham-yatra-starts-1631784118.jpg)
उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाने के बाद से ही श्रद्धालुओं में खुशी है। अब यह यात्रा शुरू हो चुकी है। इसी के साथ प्रदेश सहित बाहरी राज्यों ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं ने दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
हालांकि चारों धामों में यात्रियों की संख्या दर्शन करने के लिए तय की गई है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दर्शन को आने वाले दूसरे राज्य के श्रद्धालुओं को स्मार्ट सिटी के अलावा देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर भी पंजीकरण कराना होगा। स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण से उन्हें राज्य में प्रवेश मिलेगा। जबकि, देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकरण से यात्रा का ई पास मिलेगा। राज्य के यात्रियों को केवल देवस्थानम बोर्ड की साइट पर पंजीकरण कराना होगा। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश से आने वाले यात्रियों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बावजूद यात्रा तारीख से 72 घंटे पहले की उसी के बाद ई पास जारी हो पाएगा। यात्रियों की संख्या दर्शन करने के लिए तय की गई है। दर्शन करने के बाद यात्री चाहे तो बदरीनाथ धाम टाउन में कितने दिनों के लिए भी रह सकता है।
ये हैं कंट्रोल रूम के नंबर
0135559898, 0135552627, 0135552628
यहां होगी जांच
गौचर, ग्वालदम, पांडुकेश्वर, पंडुवाखाल, मोहनखाल, सिरोबगड़, चिरबटिया, सोनप्रयाग, स्यान्सू, नगुण, धनोत्री, डाम्टा।
श्रद्धालुओं की आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट और कम्पलीट वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट की जांच के लिए चारों धामों में चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए कुंड में स्नान करने पर प्रतिबंध रहे और एंटी स्पीटिंग ऐक्ट को चारों धामों में लागू किया जाए। संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यात्रा को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों एवं एनजीओ की मदद ले सकते हैं, लेकिन एनजीओ एवं स्थानीय लोग, सही एवं जिम्मेदार होंगे
रोजाना यहां इतने यात्री जा सकेंगे
बदरीनाथ 1000
केदारनाथ 800
गंगोत्री 600
यमुनोत्री 400
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |