इस बार चैत्र नवरात्रि 2021 की शुरूआत 13 अप्रैल से हो रही है। वैसे तो देवी दुर्गा का वाहन तो शेर होता है। लेक‍िन नवरात्र में मां पृथ्‍वी पर द‍िनों के अनुसार आती हैं। मान्‍यता है क‍ि देवी मां क‍िस वाहन से आ रही हैं इसका व‍िशेष महत्‍व होता है। देवीभागवत पुराण के अनुसार मां दुर्गा का आगमन आने वाले भविष्य की घटनाओं के बारे में संकेत देता है।

माना जाता है कि नवरात्र की शुरुआत सोमवार या रविवार को हो रही है तो इसका मतलब है कि वह हाथी पर आएंगी। वहीं अगर शनिवार या फिर मंगलवार को कलश स्थापना हो रही है तो मां घोड़े पर सवार होकर आती हैं। गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्र का आरंभ होता है तो माता डोली पर आती हैं। वहीं बुधवार के दिन मां नाव को अपनी सवारी बनाती हैं। तो इस बार चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल यानी क‍ि मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। तो मां दुर्गा इस बार घोड़े से आ रही हैं।

घोड़ा युद्ध का प्रतीक माना जाता है। घोड़े पर माता का आगमन शासन और सत्ता के लिए अशुभ माना गया है। इससे सरकार को विरोध का सामना करना पड़ता है और सत्ता परिवर्तन का योग बनता है। जबकि, देवी मां की व‍िदाई नर वाहन से होने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।