अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। पर कई बार कुछ जोड़ियां इतनी विचित्र बन जाती हैं कि वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ने बताया कि उसने उस व्यक्ति से ही शादी कर ली, जिसे वो लंबे वक्त तक भैया बुलाया करती थी। बस इतना सुनकर लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे।

ये भी पढ़ेंः छा गई सिक्किम की बेहद खूबसूरत पुलिसवाली Eksha Kerung, मेबेलिन कंपनी ने बनाया ब्रैंड मॉडल

इंस्टाग्राम यूजर विनी और जय पति-पत्नी हैं और उनका एक जॉइंट इंस्टाग्राम अकाउंट है। दोनों कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपनी लाइफ से जुड़े वीडियोज और फोटोज भी अकाउंट पर पोस्ट करते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनके लंबे रिश्ते के बारे में महिला ने बताया है। वीडियो में उनकी पुरानी फोटोज के साथ नई फोटोज भी हैं जिसे देखकर आपको लगेगा कि वो काफी वक्त से रिलेशनशिप में थे।

पर ऐसा नहीं है। लड़की ने वीडियो में बताया कि वो 8 सालों तक लड़के को भैया बोला करती थी। उसने कैप्शन में बताया कि वो उम्र में उससे बड़ा था, और रिश्तेदार लगता था, इसलिए उसे भैया बोला करती थी। पर दोनों की शादी हो गई और एक बच्चा भी है। इस वजह से उसने भैया को सैयां बना लिया है। इस वीडियो में उनकी जोड़ी काफी खास लग रही है पर सोशल मीडिया पर शायद लोगों को ये जोड़ी इतनी अच्छी नहीं लग रही है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः एक ही झटके में आए भारत के त्रिपुरा के अच्छे दिन, जापान ने कर दिया इतना बड़ा ऐलान

वीडियो को 49 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि ये तो भैया से सैयां बना दिया। वहीं एक ने कहा कि ये भैया से सैयां तक का सफर है। पर बहुत से लोग आपत्तिजनक बातें भी लिख रहे हैं। ऐसे लोगों को समझाते हुए कुछ लोग कमेंट कर रहे हैं कि वो रिश्ते से भाई-बहन नहीं लगते होंगे, सिर्फ बड़े होने के नाते लड़की, लड़के को भैया बोलती होगी, ऐसे में उनकी शादी में कुछ भी गलत नहीं है।