उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों की छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आज आने हैं। यूपी की दो विधानसभी सीट रामपुर और खतौली में इस बार सबकी निगाहें लगी हैं। 

डिंपल यादव शुरुआती रुझानों में आगे

मुलायम सिंह यादव के गढ़ रहे मैनपुरी में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं। वहीं, रामपुर विस सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

यह भी पढ़े :Gujrat Election 2022 Results Live: गुजरात की झालोद सीट पर 20 सालों से कांग्रेस का कब्जा, क्या इस बार बीजपी कर पाएगी कमाल


रामपुर में कांटे की टक्कर

यूपी के रामपुर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां अब सपा उम्मीदवार भाजपा के प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं, दोनों में कांटे की टक्कर दिख रही है।

खतौली (Khatauli) से आरएलडी प्रत्याशी आगे

यूपी की विधानसभा सीट खतौली में 14 टेबल पर गिनती शुरू हो चुकी है। पोस्टल बैलट की गिनती में खतौली विधानसभा सीट से आरएलडी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा की राजकुमारी सैनी और रालोद के मदन भैया के बीच मुकाबला है। इसके अलावा 12 और उम्मीदवार भी मैदान में है।

यह भी पढ़े : Gujarat Assembly Election: ये हैं गुजरात के वो चर्चित बागी उम्मीदवार, जो बिगाड़ सकते हैं BJP का खेल


मुलायम सिंह यादव के गढ़ को बचाने की लड़ाई

बता दें कि 5 राज्यों की 6 विधानसभी सीटों में हुए उपचुनावों की मतगणना हो रही है। ओडिशा में पादमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुरहानी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां आज परिणाम घोषित किए जाएंगे। मैनपुरी सीट पर कांटे की टक्कर होने वाली है, जहां अक्टूबर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण उपचुनाव हुआ था।