/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/17/virginity-1631886831.jpg)
शादी के बाद भी खुद को वर्जिन दिखाने के लिए लड़कियां ऐसे खतरनाक तरीके अपना रही हैं कि जानकर किसी के भी होश उड़ जाएं। यह मामला इंग्लैंड का है। यहां के बर्नले में वर्जिनिटी टेस्ट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ब्रिटिश सांसद एंटनी हिगिनबॉथम और उनकी सहयोगी सारा ब्रिटक्लिफ एक क्रॉस-पार्टी गठबंधन में शामिल हो गए हैं। ये सांसद लगातार हाइमन रिपेयर सर्जरी को गैरकानूनी घोषित करने के लिए मांग उठा रहे हैं। फिलहाल यहां पर 'वर्जिनिटी टेस्ट' और हाइमन 'रिपेयर' सर्जरी या हायमेनोप्लास्टी दोनों ही कानूनी हैं।
यूनाइटेड किंगडम में डॉक्टर्स 'वर्जिनिटी चेक' या फिर इसे 'रिस्टोर' करने का काम करते हैं। आमतौर पर लड़कियां अरेंज मैरिज से पहले ये काम करवाती हैं। हिगिनबॉथम और मिस ब्रिटक्लिफ उन 51 सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने सांसद रिचर्ड होल्डन द्वारा पेश किए गए इन दो प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए हेल्थ एंड केयर बिल पर हस्ताक्षर किए।
हिगिनबॉथम का कहना है कि लड़कियों को शादी की पहली रात ब्लीडिंग होने ही चाहिए वाली धारणा से खुद को मुक्त करना होगा। इन दर्दनाक प्रथाओं का मेडिकल साइंस में कोई आधार नहीं है। ऐसी प्रथाएं महिलाओं को सिर्फ नुकसान पहुंचाती हैं और 'पवित्रता' के खतरनाक मिथक बनाती हैं। हमें वर्जिनिटी टेस्टिंग और हाइमन रिपेयर सर्जरी दोनों को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए। मैं सरकार से महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ इस हिंसा समाप्त करने की अपील करता हूं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |