/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/15/bsnl-1623740860.jpg)
दिवाली के मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) महाधमाका किया है। यह कंपनी भारत फाइबर और डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन (DSL) ग्राहकों को 4 महीने तक के लिए फ्री ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस दे रही है। इस ऑफर का फायदा देशभर के BSNL लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड ओवर Wi-Fi (BBoWiFi) सब्सक्राइबर्स को भी दिया जा रहा है।
BSNL अपने भारत फाइबर, DSL, लैंडलाइन और BBoWiFi ग्राहकों को 36 महीने का रेंट एक बार में देने पर 4 महीने के लिए फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस दे रही है। इसका मतलब ग्राहकों को 36 महीने तक सर्विस को खरीदने पर टोटल 40 महीने की सर्विस मिलेगी।
यह भी पढ़ें— जल्दी से बनवा लें अपना Masked Aadhaar Card, जानिए क्या हैं इसके फायदे और कैसे बनता है
साथ ही BSNL अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को 24 महीने की सर्विस एडवांस में खरीदने पर तीन महीने की फ्री सर्विस भी दे रही है। इसी तरह 12 महीने की सर्विस एडवांस में खरीदने पर ग्राहकों को एक महीने की सर्विस फ्री में मिलेगी।
ग्राहक इस ऑफर का फायदा टोल फ्री नंबर 1800003451500 पर फोन कर या पास के कस्टमर केयर सेंटर जाकर ले सकते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |