सेक्स टेप का जब से कर्नाटक में खुलासा हुआ है तब से मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और भाजपा पार्टी का कच्चा चिट्टा खुलने का डर देखा जा रहा है। सेक्स टेप मामले में फंसने के बाद कर्नाटक के जलसंसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली ने इस्तीफा दे दिया है। इस टेप में मंत्री रमेश जारकीहोली महिला से यह भी कहते हुए सुने जा सकता हैं कि ''येदियुरप्पा ने बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार किया है। लोगों को बहुत पागल बनाया है।''


हैरानी की बात है कि टेप में जारकीहोली महिला से बात करते हुए खुलासा किया है ''कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया 'अच्छे' थे। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार किया है और आगे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे यह तय है। '' टेप सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने येदियुरप्पा पर सवालों की बौछार कर दी है। डीके ने येदियूरप्पा से कहा है कि ''उन्हें भ्रष्टाचारा के आरोपों पर जवाब देना चाहिए, जो जारकीहोली ने लगाए हैं। ''

शिवकुमार ने कहा कि ''यह केवल एक सेक्स स्कैंडल नहीं है। मंत्री वीडियो में कहते हैं कि मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं। सीएम को इसका जवाब देना है। गेंद अब कोर्ट के पाले में है।"  जानकारी के लिए बता दें कि कथित तौर पर सेक्स टेप में रमेश किसी अज्ञात महिला के साथ अंतरंग होते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री रमेश नौकरी पाने की एक इच्छुक महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया है।