/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/29/hair-hanging-1638179228.jpg)
इंग्लैंड के लिवरपूल की रहने वाली एक कलाकार क्लो वॉल्श एक बेहद फेमस हेयर हैंगर (Hair Hanger) हैं जिनके कारनामे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। वो साल 2014 से सर्कस में काम कर रही हैं। उन्होंने एक शो गर्ल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपनी पहचान एक पेशेवर हेयर हैंगर के रूप में बना ली है।
31 वर्षीय वॉल्श अपने बालों से इतने कमाल के करतब दिखाती हैं कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं। वो अपने बालों को हुक में फंसा कर उसी के सहारे अपने पूरे शरीर को हवा में झूलाती हैं। वह इस दौरान कई ऐसे कारनामे दर्शकों को दिखाती हैं कि वे तालियां बजाते नहीं थकते।
वॉल्श का कहना है कि सर्कस में एक हेयर हैंगर के रूप में उनका जीवन शानदार रहा है। वॉल्श ने बताया कि जब उन्होंने सर्कस ज्वाइन किया तब उसके बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था।
उन्होंने कहा कि 2014 में मैं एक शो गर्ल के रूप में सर्कस (circus) में शामिल हुई। लेकिन मुझे बाद में कुछ नया करने का मन हुआ। मैंने फिर काफी मेहनत करके हेयर हैंगिंग की प्रैक्टिस की। और जब मैं हेयर हैंगिंग को अच्छे से करने लग पड़ी तो मैंने इसे लोगों के सामने भी करना शुरू कर दिया।
वॉल्श ने बताया कि हेयर हैंगिंग में आपके शरीर का पूरा भार आपके बालों पर ही होता है। आपके बालों को एक मेटल की रिंग से बांध दिया जाता है। इसके लिए भी एक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है ताकि आपके बाल उससे खुल ना जाएं।
अपनी इस अद्भुत कला के चलते वॉल्श ने साउथ अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में परफॉर्म किया है। उन्होंने बताया कि इस कला के कारण 22 साल की उम्र से अब तक वह कई देशों में घूम चुकी हैं। अभी भी मार्च से नवंबर तक वह अलग-अलग स्थानों में जाकर परफॉर्म करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक वह इतना घूम चुकी हैं कि उन्होंने एक आम जिंदगी में होने वाली काफी चीजों को मिस कर दिया है। जैसे शादियां और बर्थडे फंक्शन्स वगैरह।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |