राजनीतिक गलियारों में बीजेपी और कांग्रेस के खेमों में घमासान चल रहा है। बीजेपी में कई कांग्रेसी नेता शामिल हो चुके हैं जिससे कांग्रेस अपना वजूद खोते हुए नजर आ रही है। हाल ही में खबर मिली है कि भारतीय जनता पार्टी में एक बड़ा कांग्रेस नेता आज पार्टी में शामिल हो सकते हैं। नॉर्थ इंडिया से कांग्रेस का कोई बड़ा नेता भाजपा में शामिल होने की खबरे आ रही है।


जितिन प्रसाद हो सकते हैं शामिल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में कांग्रेस के इस नेता के शामिल होने से हलचल बढ़ गई है। जानकारी दे दें कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कौन सा नेता भाजपा में शामिल होगा। दूसरी ओर चर्चा है कि जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है।