पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव से पहले ही एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से पुलिस भी सन्न रह गई है। मामला यह है कि बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 14 वर्षीय एक किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो ज्ञात हुआ की लड़की का धुपगुरी के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था


पुलिस ने बताया की प्रेम संबंध के कारण ही लड़की ने आत्महत्या की है। जांच से सामने आया है कि लड़का लड़की से अश्लील तस्वीरें तथा वीडियो भेजने का दबाव बना रहा था। लड़की ने देने से मना किया तो लड़के ने उससे संबंध खत्म करने की धमकी दी। लड़की उसकी धमकियों से परेशान हो गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की कथित तौर पर इस संबंध को लेकर काफी दबाव में आ गई थी।

यही कारण है कि लड़कि ने प्रेम संबंध से परेशान हो कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के लिए बता दें कि लड़की के परिवार के शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच शुरू की गई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है। लड़की के पिता ने युवक को मौत की सजा देने की मांग की है। फरार आरोपी तलाश जारी है।