/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/05/22/jjjj-1590145596.jpg)
फिल्म निर्माता बोनी कपूर के घर में एक हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिससे घर में हाहाकार मच गया है। बोनी कपूर ने ऐहतियात बरते हुए उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित घर में रहने वाले सभी लोगों का भी कोरोना टेस्ट करावाया जिसमें दो लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि बोनी कपूर के घर में काम करने वाले सहायक की तबीयत खराब चल रही थी। जब उसका टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद तुरंत सोसाइटी को सूचना दी गई जिन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार को दी।
बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित घर के सभी लोगों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। फिलहाल बोनी ने जानकारी दी कि वह अपने बच्चों और दूसरे स्टाफ के साथ स्वस्थ व सकुशल हैं। बोनी कपूर ने कहा कि हमारा स्टाफ का ये शख्स भी जल्द ही स्वस्थ हो जाए। इसी के साथ हम संजीदगी से बीएमसी और मेडिकल टीम द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |