
राजकोट। गुजरात में राजकोट जिले के गोंडल तालुका क्षेत्र में एक सीमेंट फैक्ट्री में सोमवार को अचानक हुए विस्फोट में फैक्ट्री के तीन कर्मचारियों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि गोंडल-जेतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोमटा चार रास्ता के निकट हाईबोन्ड सीमेंट फैक्ट्री में आज तड़के फैक्ट्री के तीन कर्मी एक टंकी में वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे।
यह भी पढ़े : VASTU TIPS: घर में आईना लगवाते समय उसकी दिशा का विशेष ख्याल रखें, इस दिशा में लगाने से बचें
इस दौरान वहां अचानक विस्फोट हो गया जिससे तीनों झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान गीर-सोमनाथ के देवलपुर निवासी आशीषभाई ह. सोलंकी (25), सूत्रापाडा निवासी राहुल ज. पंपाणिया (22) और मूल उत्तर प्रदेश निवासी फैक्ट्री में ही रह रहे अमरनाथ शि. विश्वकर्मा (30) के रूप में की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Demo Pic
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |