/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/13/gulabchand-kataria-1618302533.jpg)
बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर जनता तोबड़तोड़ बरस पड़ी है। जनता ने कटारिया पर जो गुस्सा दिखाया है, की गुलाबचंद कटारिया को हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। वैसे तो कटारिया अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इसी बार राजसमंद विधानसभा उपचुनाव बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार के दौरान महाराणा प्रताप को लेकर ऐसा बयान दिया की सोशल मीडिया पर जमकर कटारिया को घेर लिया गया है।
राजपूत समाज के संगठनों ने इस बयान पर कटारिया के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया है। राजसमंद के कुंवारिया में चुनाव प्रचार के दौरान गुलाबचंद ने महाराणा प्रताप के लिए गलत शब्दों का किया प्रयोग किया था। जिससे राजपूत समाज सहित कई लोगों ने कटारिया की क्लास लगा दी फिर कटारिया ने वीडियो के जरिए माफी मांगी। बता दें कि इस बयान से समूचे मेवाड़ में जोरदार आक्रोश फैल गया।
लोगों के आक्रोश के बीच विरोधी पार्टियों ने भी कटारिया को आड़े हाथ लिया। गुलाबचंद कटारिया का बयान सामने आने के बाद विरोधी पार्टियों ने भी कटारिया को फटकार लगाई। जनता सेना के संरक्षक रणधीर सिंह भिंडर ने एक बयान जारी करते हुए इसे महाराणा प्रताप का अपमान बताया है। कटारिया पर यह आरोप लगने लगे कि किरण माहेश्वरी से रहे मनमुटाव के चलते कटारिया ने इस तरह की भाषा का प्रयोग जानबूझकर किया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |