/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2018/01/02/bjp-1514891735.jpg)
नव वर्ष 2018 काे असम प्रदेश भाजपा ने जनसंपर्क वर्ष घोषित कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने रविवार को बरपेटा नगर 126 बूथ पर आयोजित सभा में कहा अगले साल तक पार्टी कार्यकर्ता केंद्र आैर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाआें को जनता तक ले जाने को काम करेगी।
आगामी पंचायत आैर लोकसभा को देखते हुए असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बूथ स्तरीय कार्यकार्ताआें से पार्टी के आदर्श नीति को हर घर आैर हर व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा है। पार्टी के महासचिव दिलीप सैकिया ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने 2018 को जनसंपर्क वर्ष घोषित कर दिया है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जा कर सभी को सरकारी योजनाआें का लाभ दिलाने में मदद करने का कार्य करेंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |