
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के बीच सीट बंटवारे का औपचारिक समझौता हो गया है। इसके बाद भाजपा ने 121 सीटों का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में जेडीयू की 122 में से 7 सीट हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और बीजेपी की 121 में से 9 सीटें विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को दी गई हैं। हालांकि कुछ समय पहले तक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन का हिस्सा थीं।
Bharatiya Janata Party to contest on 121 seats in the upcoming #BiharElections2020 pic.twitter.com/xh5P44j4oT
— Daily News (@dailynews360) October 6, 2020
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान
बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों के बंटवारे के बाद भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने विधानसभा चुनाव के लिए मिली सीटों की सूची जारी की है। इसके तहत भाजपा को पटना जिले की 14 में से 10 सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। इसके अलावा पश्चिमी चंपारण की 7 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार उतारेगी, तो मोतिहारी संसदीय क्षेत्र की 6 में से 5 सीटें भी भाजपा के खाते में गई हैं। यही नहीं, भाजपा को कैमूर जिले की सभी 4 सीटों के साथ गया की 4 सीटें भी मिली हैं। हालांकि उसे नालंदा की 6 में से केवल 1 सीट पर ही चुनाव लड़ने का मौका मिला है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |