बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं जिनका आज यानी 25 नवंबर को जन्म दिन है। देब 7 जनवरी 2016 भारतीय जनता पार्टी के नेता और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इस राज्य में देब भाजपा के एकमात्र ऐसे कद्दावर नेता है जिन्होंने कई दशकों से चली आ वांपंथियों की सरकार को उखाड़ फेंका और राज्य में भाजपा झंडा लहरा दिया। 2018 में हुए त्रिपुरा चुनावों के देब ही सूत्रधार हैं और पार्टी को जीताकर उन्होंने 9 मार्च 2018 को त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

बिप्लब देब का जन्म त्रिपुरा के राजधर नगर गाँव में हुआ था। यह वर्तमान में गोमती जिले के अन्तर्गत आता है। हालांकि उनके अभिभावक बांग्लादेश के कचुय़ा उपज़िला के रहने वाले थे। उनका बचपन व विद्यालयी शिक्षा के दिन त्रिपुरा में ही गुहरे जिसके बाद वो उदयपुर कॉलेज चले गए जहां से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की और परास्नातक की शिक्षा लेकर नई दिल्ली आ गये।

बिप्लब देब ने 15 साल बाद त्रिपुरा में वापसी की और भाजपा के प्रचारक रहते हुए यहां खूब नाम कमाया। वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व स्वयंसेवक भी रह चुके हैं और पूर्व में त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद के चुनावों में भाजपा के लिये प्रचार भी कर चुके हैं। अपने नई दिल्ली में प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व नेता के एन गोविन्दाचार्य के निजी सचिव के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की पूर्व सांसद और वाजपेयी सरकार में खान और खनिज राज्य मंत्री रहीं रीता बर्मा के निजी सहायक के रूप में भी काम किया। इतना ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के सतना से सांसद गणेश सिंह के सहायक भी रहे।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनको 2015 में महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक के तौर पर त्रिपुरा भेजा। फरवरी 2016 में उनको त्रिपुरा का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 8 अगस्त 2017 को देब ने सुदीप राय बर्मन के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायकों को भारतीय जनता पार्टी में लाने में मदद की।

साल 2018 में हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में बिप्लब कुमार देब ने बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में माकपा के अमल चक्रवर्ती को 9549 वोट के अंतर से हराकर करारी शिकस्त दी। चुनावों के परिणाम आने के बाद 9 मार्च 2018 को बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा के 10वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली और कई दशकों से राज्य में कब्जा जमाए वामपंथियों को उखाड़ फेंका।

अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360