
बारिश का सभी को इंतजार रहता है, लेकिन अगर आप कभी पैदल या फिर बाइक पर जा रहे हों और बारिश आ जाए तो सबसे पहले छुपने की जगह ढूंढते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि आपको कोई जगह नहीं मिलती और मजबूरन आपको भीगना ही पड़ता है, लेकिन कभी-कभी आपको कुछ अच्छे लोग भी मिल जाते हैं। इसी से जुड़ा एक बड़ा प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक JCB वाला बाइकर को तेज बारिश से ऐसे बचाता है कि वो देखकर लोगों का दिल खुश हो गया।
Be kind whenever possible. It is always possible.#Wednesdayvibe pic.twitter.com/8Xl3rO1jK3
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) June 23, 2021
यह वीडियो आईएएस अवनीश शरण ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- जब भी संभव हो दयालु रहें। यह हमेशा मुमकिन है। इस क्लिप को न्यूज लिखे जाने तक लगभग 10 हजार व्यूज, 1400 से अधिक लाइक्स और 150 से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं।
इस क्लिप में देखा जा सकता है कि तेज बारिश में एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़ा है। उसने लाल रंग का रैन कोट पहना है। आस पास से तेज रफ्तार में गाड़ियां गुजर रही हैं। हालांकि, वहां मौजूद एक जेसीबी वाला बाइकर को भीगने से बचाने के लिए JCB के पंजे को छतरी बना देता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |