/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/19/bihar-police-1621423812.jpg)
बिहार पुलिस एक बार फिर अपनी गलतियों के लिए सुर्खियों में है। अभी आरा का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि वैशाली से वायरल एक वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला हाजीपुर के जंदाहा थाना क्षेत्र के चकलाढो गांव का है।
बताया जाता है कि सितंबर 2020 में गांव की 15 वर्षीय एक लड़की का अपहरण किया गया था। घर वालों ने कहा कि उनकी लड़की शौच करने के लिए घर से सुबह निकली थी लेकिन वापस नहीं आई. खोजबीन के बाद पता चला कि गांव के ही कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद एक सितंबर 2020 को थाने में पड़ोस के चार लोगों को नामजद करते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
मामला दर्ज होने के तीन महीने बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चला तो उसके परिजन थाने पहुंचकर इस संबंध में पुलिस से पूछने लगे और खोजने के लिए गुहार लगाने लगे। इसी दौरान पुलिस और थानेदार गायब लड़की के भाई की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो आज जा कर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो और मामले को लेकर वैशाली एसपी मनीष ने कहा कि यह पुराना मामला है और इसमें कुछ भी हो सकता है अभी जांच की की जाएगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |