/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/04/image-1601834958.jpg)
बिहार चुनाव के पहले महागठबंधन की साथी धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। शनिवार को महागठबंधन की ओर से सीट बंटवारे का ऐलान होने के बाद इसमें फूट पड़ गयी है। मुकेश सहनी की पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने महागठबंधन से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है।
रविवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुकेश सहनी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। वीआईपी के नेता ने कहा कि वह भविष्य में कभी तेजस्वी यादव के साथ राजनीति नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम अपनी शर्तों पर चुनाव लड़ेंगे।
मुकेश सहनी ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में करते हुए तेजस्वी यादव पर धोखा देने और वादा तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो अपने भाई का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा। महागठबंधन के सभी घटक दल कोआर्डिनेशन कमिटी की मांग करते रहे, फिर भी को आर्डिनेशन कमिटी का गठन नही किया गया। नतीजा, दलितों के नेता जीतनराम मांझी एवं उपेन्द्र कुशवाहा को मजबूरन महागठबंधन से अलग होना पड़ा।
मुकेश सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी ने हमें लोकसभा चुनाव में भी धोखा था। राष्ट्रीय स्तर की पार्टी कांग्रेस को 70 सीट देने की बात पहले हुई थी, लेकिन उनके साथ भी 58 सीट के साथ ब्लैकमेल किया जा रहा था। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता के दबाव पर 70 सीट दिया गया। हमारे साथ 25 सीट एवं उपमुख्यमंत्री का वादा करके अंधेरे में रखकर अंतिम समय में पीठ में छुरा घोंपने का काम किया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |