/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/14/nandan-modi-1602680394.jpg)
PM मोदी के हमशक्ल को बिहार चुनाव मैदान में उतारा गया है और वो हथुआ सीट से लड़ रहे हैंं। प्रधानमंत्री मोदी के हमशक्ल नंदन मोदी हैं। नंदन मोदी जनाब पीएम मोदी के हमशक्ल तो हैं ही, वे चुनाव जीतकर विधायक बनने के सपना नहीं बल्कि सीधे मुख्यमंत्री बनने का सपना संजोये बैठे है।
देश के पीएम नरेन्द्र मोदी नहीं बल्कि उनके हमशक्ल अभिनन्दन पाठक उर्फ़ नंदन मोदी हैं, जो देखने में हुबहू पीएम मोदी के शक्ल के दिखते हैं। अभिनन्दन पाठक उर्फ़ नंदन मोदी ने गोपालगंज एक हथुआ विधानसभा सीट से बुधवार को नामांकन किया है। नंदन पाठक ने बताया कि उन्होंने वंचित समाज पार्टी से हथुआ विधानसभा सीट से नामांकन किया है। यह विकास की लडाई है। वे चुनाव जीतकर पटना जाएंगे और मुख्यमंत्री बनने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार का विकास करेंगे और जनता का पैर छूकर आशीर्वाद लेंगे।
उन्होंने कहा कि हथुआ में अमीर और गरीब की लड़ाई होने वाली है। वे वंचित शोषित समाज के लिए यह लड़ाई लड़ेंगे। नंदन मोदी ने कहा कि उनकी सीधी लड़ाई समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह है। नंदन मोदी मूलतः यूपी के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। उनका ससुराल गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड के सवनाहा गांव में है, जहां ससुराल में उन्हें नववरसा की जमीन मिली हुई है। यही रहते है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |