/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/02/bihar-coronavirus-case-1617340614.jpg)
Bihar में Coronavirus बेकाबू हो चुका है जिसके तहत एक दिन में 488 नए केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राज्यभर में 60262 सैंपल का टेस्ट किया गया, जिसमें 488 केस मिले हैं। बुधवार को 259 केस सामने आए थे। नए मामलों के सामने आने के बाद सूबे में गुरुवार तक कोरोना के केस 1,900 के पार पहुंच गए।
बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 1 मार्च 2021 को सिर्फ 369 पॉजिटिव केस थे और 1 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 1,907 हो गई है। गुरुवार के सामने आए नए केस में 174 अकेले पटना में मिले हैं। समस्तीपुर में 56, गया में 19, जहानाबाद में 17, भागलपुर में 16 और वैशाली में 15 नए केस सामने आए हैं। इस बीच प्रदेश में वैक्सीनेशन की रफ्तार को और तेज किया जा रहा है।
कोविड-19 टीकाकरण में अगले चरण में अब 45 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को भी वैक्सीन दिया जा रहा है। सूबे में इसके नतीजे उत्साहपूर्ण नजर आए हैं। गुरुवार 45 से 59 आयु वर्ग के 79,454 लोगों ने वैक्सीन की अपनी पहली खुराक ली। इसी के साथ गुरुवार को सभी श्रेणियों में कुल 2,10,915 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। टीकाकरण लगभग 2,200 जगहों पर किया गया। लाभार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे और सुविधाजनक बनाने के लिए, राज्य स्वास्थ्य विभाग इसे बढ़ाकर 5,000 करने की तैयारी में है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |