टीवी के सबसे पॉपुलर और विवादित शो में से एक Bigg Boss 15 की शुरूआत हो चुकी है। बिग बॉस में लड़ाई झगड़े होने के साथ ही लोग यहां दिल भी मिला लेते हैं। लेकिन कभी-कभी बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स हदों को भी प्यार कर देते हैं। बिग बॉस 15 में भी अब ऐसा ही देखने को मिला है कि कपल्स अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल नहीं कर पा रहे जो जो दर्शकों को पसंद नहीं।

बिग बॉस 15 में ईशान सहगल और माइशा अय्यर का प्यार परवान चढ़ रहा है। हाल ही में दोनों को किस करते देखा गया था, जिसके बाद दर्शकों ने उन्हें अश्लील बताया था।

वीणा मलिक और अश्मित पटेल बिग बॉस के सबसे चर्चित कपल रहे थे। दोनों को ज्यादातर एक दूसरे के साथ रोमांटिक और कोजी होते देखा गया था। दर्शकों ने इसकी निंदा भी की थी।


यह भी पढ़ें— BJP नेता का बड़ा बयान, महिलाएं इस वजह से नहीं कर रहीं बच्चे पैदा


पुनीष शर्मा और बंदगी कालरा के चर्चे भी खूब हुए थे। दोनों का प्यार जल्द ही हद से भी गुजरने लगा था। लाइट्स बंद होने के बाद और दिन के उजाले में दोनों को किस करते देखा गया था।

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना का भी बिग बॉस के घर में प्यार खूब परवान चढ़ा था। इन दोनों का रोमांस तो फैन का फेवरेट था, लेकिन दर्शकों को हैरान दोनों की इंटिमेसी ने किया था।

गौतम गुलाटी और डायेंड्रा सोरेस के रोमांस के भी खूब चर्चे हुए। इन दोनों की प्रेम कहानी में तो सलमान खान भी इंवेस्टेड थे। हद तक पार हो गई थी जब दोनों बाथरूम में एक साथ चले गए थे। कई दर्शकों ने इसे अश्लील बताया था।

अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी ने भी खूब सुर्खियां पाई थीं। अरमान और तनीषा के रोमांस और किस के चर्चे अक्सर हुआ करते थे। इन दोनों की भी अंधेरे में किस करते तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थीं।

राहुल महाजन और पायल रोहतगी पर दर्शकों ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था। ये दोनों अक्सर एक दूसरे से चिपके दिखते थे, जो लोगों के लिए अटपटा था।