/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/10/bigg-boss-15-contestant-afsana-khan-out-1636527020.jpg)
Bigg Boss 15 में उस समय बवाल मच गया जब शमिता शेट्टी संग Afsana Khan फिजिकल हो गई जिसके चलते उन्हें Bigg Boss ने शो से बाहर कर दिया। शो के करीबी सूत्रों के अनुसार अफसाना खान को शो में पैनिक अटैक आया था। इसके बाद मेडिकल कारणों की वजह से उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर लाना पाड़ा।
हालांकि, ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि उमर रियाज (umar riyaz) के अफसाना को वीआईपी जोन से बाहर करने के बाद सिंगर अपना कंट्रोल खो देती हैं। इस दौरान अफसाना की शमिता शेट्टी के साथ जबरदस्त लड़ाई हो जाती है। लड़ाई के दौरान अफसाना शमिता शेट्टी के साथ फिजिकल हो जाती हैं।
अफसाना के लड़ाई में शमिता शेट्टी के साथ फिजिकल (physical fight) होने के बाद बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में जमा होने के लिए कहते हैं। इसके बाद अनाउंसमेंट किया जाता है कि शमिता के साथ फिजिकल होने की वजह से अफसाना खान को शो से बाहर होना पड़ेगा।
शो के नए प्रोमो में अफसाना वीआईपी जोन में जाने के लिए मिले टास्क से बाहर होने के बाद अपना कंट्रोल खोते हुए दिखाई दे रही हैं। अफसाना किचन एरिया से छुरी उठाकर खुद को जान से मारने की बात भी करती हैं। सभी घरवाले अफसाना के हाथ से छुरी लेने की कोशिश करते दिखाई दिए। अब शो के कमिंग एपिसोड में यह देखने वाली बात होगी कि अफसाना पैनिक अटैक की वजह से शो से बाहर हुई हैं या फिर शमिता के साथ फिजिकल होने की वजह से। अब शो के कमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |