/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/03/07/Ukraine-President-Volodymyr-Zelensky-and-Wife-1646644996.jpg)
यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार हो रहे हैं। तीन दौरे की बात होने के बाद भी युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पुतिन ने हाल ही में यूक्रेन 4 शहरों को सीजफायर कर दिया है। कीव पर अपनी धाक जमाने के लिए रूसी सैनिक लगातार कोशिश कर रहे हैं। कीव पर हमला करने के बीच लुहान्सक के तेल डिपो में भयानक विस्फोट हो गया था। इसी युद्ध के बीच यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ने चौंका देने वाला खुलासा किया है।
zelensky की तरह उनकी पत्नी और यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का भी इस लड़ाई में सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाकर लड़ रही हैं। ओलेना ने अपना एक टेलीग्राम चैनल शुरू किया है जहां से वह लोगों के सवालों का जवाब दे रही हैं। ओलेना ने कहा कि आज लोग उनसे पूछ रहे हैं कि युद्ध के समय वे खुद को कैसे बचाएं? वे यूक्रेन की मदद कैसे करें? इस तरह के कई सवालों का जवाब देने के लिए उन्होंने अपना टेलीग्राम चैनल शुरू किया है।
यह भी पढ़ें- यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की PM मोदी से बात, अब दोस्त पुतिन को इस बात पर लगाएंगे फोन
olena इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर हालात की जानकारी और सरकार के फैसलों के बारे में बताती हैं। युद्ध में ओलेना को लेकर चर्चाएं तब शुरू हुईं जब खुद जेलेंस्की ने कहा था कि उनका परिवार दुश्मन की हिटलिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
'पुतिन की सच्चाई दुनिया के सामने लाएं'-
ओलेना ने एक वीडियो में दुनिया की प्रथम महिलाओं के लिए एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर की प्रथम महिलाएं यूक्रेन की मदद करने के लिए कह रही हैं। अपने मैसेज में उन्होंने लिखा, 'मैंने इन प्रथम महिलाओं से कहा है कि वे दुनिया को सच से अवगत कराएं। वे दुनिया को बताएं कि रूस यूक्रेन में स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन नहीं चला रहा है। Putin का दावा गलत है। इसके खिलाफ आवाज उठाइए। इस युद्ध को पूरी तरह से रूस ने शुरू किया है।'
यह भी पढ़ें- यूक्रेन के विनित्सिया एयरपोर्ट को शमशान में तब्दिल कर गई रूसी मिसाइलें, अब कुछ ऐसी है खौफनाक मंजर
जेलेंस्का ने दिखाई पति जैसे सुर-
zelensky को अमेरिका ने देश छोड़ने का ऑफर दिया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। ओलेना भी यूक्रेन छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें यहां से निकलने के लिए मदद नहीं चाहिए। हमें अपने सैनिकों और आम नागरिकों के लिए पूरी दुनिया से समर्थन चाहिए। यह मदद सिर्फ शब्दों में नहीं होनी चाहिए। जेलेंस्की और ओलेना की शादी 2003 में हुई थी। जेलेंस्की के मशहूर शो 'सर्वेंट ऑफ दि पीपुल' की स्क्रिप्ट ओलेना ने ही लिखी थी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |