
देश में कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया. ऐसे बच्चों को पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। उनकी पढ़ाई का खर्च भी इसी फंड से उठाया जाएगा। 18 साल की उम्र तक हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा उनकी उम्र 23 साल होने पर भी 10 लाख रुपए की सहायता मिलेगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि कोरोना के कारण माता-पिता या अभिभावक दोनों को खोने वाले सभी बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मदद दी जाएगी। इन बच्चों को आयुष्यमान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसका प्रीमियम पीएम केयर्स फंड से दिया जाएगा। हायर एजुकेशन के लिए अगर लोन लिया है तो उसमें राहत दी जाएगी। इस लोन का ब्याज भी इसी फंड से दिया जाएगा।
आपको बता दें कि दिल्ली में 2 महीने बाद एक दिन में कोरोना के एक हजार से कम केस मिले हैं। यहां शनिवार को 956 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पहले 22 मार्च को 888 केस मिले थे. इसके बाद से लगातार नए केस बढ़ते गए. यह संख्या 30 अप्रैल को 27 हजार तक पहुंच गई थी। इसके बाद से नए मामलों में कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में यहां 122 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. पॉजिटिविटी रेट भी गिरकर 1.19त्न पर आ गया है। दूसरी लहर के पीक पर यह 32त्न तक पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 24,073 हो गई है. गुरुवार को यहां 1,072 नए केस और 117 मौतें दर्ज की गई थीं।
देश कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट हो रही है, लेकिन रोजाना होने वाली मौत के आंकड़ों ने अब भी चिंता बढ़ा रखी है। बीते दिन देश में 1 लाख 74 हजार 83 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। नए संक्रमितों का यह आंकड़ा पिछले 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 1 लाख 60 हजार 854 नए मरीज मिले थे।
हालांकि, कोरोना की वजह से होने वाली मौतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। पिछले 24 घंटे में 3,611 लोगों की जान गई. मई महीने में रोजाना औसतन 3,500 से 4,000 मौतें रिकॉर्ड की जा रही हैं। राहत की बात यह भी है कि महामारी से रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 2 लाख 84 हजार 332 लोगों ने कोरोना को मात दी. इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी घट रही हैं। शुक्रवार को देश में 1 लाख 14 हजार 947 एक्टिव केस कम हुए। बीते 19 दिन में ही 15 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं. 9 मई को सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस थे. अब ये घटकर करीब 22.12 लाख रह गए हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |