एक हेल्दी लाइफ के लिए मेडिकल एक्सपट्र्स हमें सब्जियों, प्रोटीन के साथ फलों के पर्याप्त सेवन की भी सलाह देते हैं। फल हमारे शरीर में ऐसे जरूर पोषक तत्वों की कमी पूरी करते हैं, जो शायद आम खाने से पूरे नहीं हो पाती। हर फल किसी न किसी पौष्टिक तत्व से भरपूर होता है। इसलिए इनका सेवन जरूरी माना जाता है। 

ऐसे ही एक खास फल है एवोकाडो, जिसके महंगे होने के बावजूद तमाम लोग इसके फायदों के लिए नियमित रूप से खाते हैं। एवोकाडो में उच्च फैटी एसिड के साथ विटामिन-ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें शुगर की मात्रा बेहद कम होती है। यह ऊर्जा का बेहतरीन स्त्रोत भी होता है, जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। यहीं वजह है कि फिटनेस प्रेमी इसे नाश्ते में जरूर खाते हैं। तो आइए जानें एवोकाडो खाने के अनगिनत फायदे।

सेहत को क्या फायदे पहुंचाता है एवोकाडो

एवोकाडो में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो आपकी कमजोर हड्डियों और दिल से परेशानियों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, ई, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपका वजऩ कम करने में मदद करते हैं। यह फल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मददगार हो सकता है। अगर आपके बाल किसी वजह से डैमेज हुए हैं, तो आपके लिए एवोकाडो मददगार साबित हो सकता है। इसके पल्प को मैश करके हफ्ते में तीन बार बालों की जड़ों मे लगाने से भी फायदा मिल सकता है।

इंसुलिन कंट्रोल करने में करता है मदद

एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो इंसुलिन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है। एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से भरपूर एवोकाडो के इस्तेमाल से त्वचा को भी कई तरह से फायदे पहुंच सकते हैं। इस फल को दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। एवोकाडो हाई फैट और लो कार्ब फूड है। क्योंकि यह एक लो कर्ब फूड है इसलिए यह ब्लड शुगर स्तर को कंट्रोल में रखता है।