चुकंदर (Beetroot) सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक इसमें फोलेट, पोटैशियम, विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होता है। इसी के साथ चुकंदर बहुत सारे सौंदर्य लाभ भी देता है। इसके जीवाणुरोधी गुण बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।
बता दें कि चुकंदर (Beetroot) मृत त्वचा कोशिकाओं को फिर से भरने में मदद करता है, शरीर में फ्री रेडिकल्स (free radicals) से लड़ता है, मृत कोशिकाओं को बाहर निकालता है और पिंगमेंटेशन से छुटकारा पाने में मदद करता है। यह खाने के अलावा चेहरे के मास्क (Beetroot Face Pack) के रूप में काम में लिया जाता है।

ड्राई स्किन फेस पैक (dry skin)-

1 चम्मच कच्चा दूध, 2-3 बूंद बादाम का तेल या नारियल तेल और 2 चम्मच चुकंदर का रस लें। सामग्री को ठीक से मिलाएं। इससे अपने चेहरे पर धीरे से मालिश करें और इसे 10 मिनट तक रहने दें। बाद में इसे सादे पानी से धो लें। रूखी त्वचा ठीक होने लगेगी।
ग्लोइंग फेस पैक (glowing skin)-

संतरे के छिलके का पाउडर, चुकंदर के रस और  एक कटोरी लें और इसमें 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और 1 चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं। एक गाढ़ा पेस्ट बनने तक सामग्री को एक साथ मिलाएं। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।