/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/12/airstrike-on-pakistan-1681276693.png)
नई दिल्ली। भारत अब एकबार फिर से पाकिस्तान पर एयर या सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। क्योंकि हाल ही में पंजाब के बठिंडा जिले में आर्मी कैंप पर फायरिंग हुई है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद सेना की क्विक रिएक्शन टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर कर सील कर दिया है।
यह भी पढ़ें : भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया! हिंदू तो छोड़ो, वहां मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
सेना का यह सर्च ऑपरेशन अभी चल रहा है। हालांकि, फायरिंग का वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस वारदात को किसने अंजाम दिया इसका भी अभी तक पता नहीं चला है। लेकिना माना जा रहा है कि यह आतंकी हमला है जिसें पाकिस्तान की तरफ करवाया गया है।
आर्मी कैंट के जीओ मेस में फायरिंग
खबर है कि आर्मी कैंट बठिंडा जीओ मेस में फायरिंग हुई है। आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। बताया गया है कि करीब 2 दिन पूर्व एक इंसास रायफल सहित 28 कारतूस भी गायब हो गए थे। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है। भारतीय सेना स्थानीय पुलिस को कैंट इलाके में नहीं घुसने दे रही है। बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग में कोई आतंकी ऐंगल होने से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें : यूक्रेन के मिसाइल, ड्रोन, रॉकेट सब हो जाएंगे बेकार, रूस ने तैनात किया नाइओबियम, जानिए क्या है ये
पाकिस्तान का हाथ होने की आशंका
माना जा रहा है कि यह पाकिस्तान प्रायोजित हमला हो सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी आतंक पहले भी पठानकोट में हमला कर चुके हैं जिसमें हमारे कई सारे जवानों की मौत हो गई थी। इसके बाद अब यह भी माना जा रहा है कि भारत की तरफ से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक या सर्जिकल स्ट्राइक की जा सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |