फरवरी का महीना शुरू हो चुका है और अगर आप बैंक से संबंधित किन्हीं कामों को निपटाना चाहते हैं तो आपको बैंक की छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए। बता दें कि फरवरी महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। 

ऐसे में अगर आपको बैंक की छुट्टियों के बारे में पता होगा तो आप आसानी से बैंक जाकर अपने काम को पूरा कर सकते हैं। 

12 फरवरी 2021- शुक्रवार- सोनम लोसार- सिक्किम के बैंक रहेंगे बंद

13 फरवरी 2021- दूसरा शनिवार 

15 फरवरी 2021- सोमवार- लुई नगाई नी- मणिपुर के बैंक रहेंगे बंद

16 फरवरी 2021- मंगलवार- वसंत पंचमी- हरियाणा, उड़ीसा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के बैंक रहेंगे बंद

19 फरवरी 2021- शुक्रवार- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती- महाराष्ट्र के बैंक रहेंगे बंद

20 फरवरी 2021- शनिवार- अरुणाचल और मिजोरम स्टेट डे- अरुणाचल और मिजोरम के बैंक रहेंगे बंद

26 फरवरी 2021- शुक्रवार- हजरत अली जयंती- उत्तर प्रदेश के बैंक रहेंगे बंद

27 फरवरी 2021- चौथा शनिवार, गुरू रविदास जयंती- चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बैंक रहेंगे बंद