/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/06/21/Bank-Holidays-1655808827.png)
Bank Holiday List 2022-23 नए साल यानि 2023 आने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। आज से लगभग 8 दिन बाद हम साल 2022 के अलविदा और साल 2023 का स्वागत करते हुए नजर आएंगे। नए साल की शुरुआत के साथ ही आरबीआई ने बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें- CAG ने कहा - NRC अपडेट में भारी विसंगतियां, कोर सॉफ्टवेयर पर भी उठाये सवाल
bank holiday list january 2023 आरबीआई की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार जनवरी 2023 में बैंक लगभग 15 दिन तक बंद रहेंगे। लेकिन अगर दिसंबर की छुट्टियों पर गौर करें तो 25, 26 के बाद 29 से 31 दिसंबर तक बैंक बंद रहेंगे। वहीं, नए साल के कारण पूरे देश में 1 जनवरी 2023 को बैंक बंद रहेंगे। यानि लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि बैंकिंग से जुड़े सभी काम काज जल्द से जल्द निपटा लें नहीं तो आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं जनवरी महीने में कब कब बैंक बंद रहेंगे।
25 दिसंबर रविवार/क्रिसमस पर्व अवकाश (सभी जगह)
26 दिसंबर क्रिसमस सेलिब्रेशन/लोसूंग/नामसूंग एजावल, गंगटोक, शिलांग
29 दिसंबर गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिवस चंडीगढ़
30 दिसंबर यू कियांग नांगबाह शिलांग
31 दिसंबर न्यू ईयर ईव एजावल
यह भी पढ़ें- सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- इस साल असम में 53 जिहादियों को गिरफ्तार किया गया
1 जनवरी 2023- रविवार (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)
5 जनवरी,2023-गुरु गोविंद सिंह जयंती
8 जनवरी 2023- रविवार
11 जनवरी 2023- बुधवार (मिशनरी डे पर मिजोरम में बैंक रहेंगे बंद)
12 जनवरी 2023- गुरुवार (स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे)
14 जनवरी 2023- मकर संक्रांति (दूसरा शनिवार)
15 जनवरी- पोंगल/माघ बिहू/रविवार (सभी राज्यों की छुट्टी)
22 जनवरी, 2023- रविवार
23 जनवरी, 2023- सोमवार- (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर असम में बैंक बंद रहेंगे)
25 जनवरी, 2023-बुधवार – (हिमाचल प्रदेश का राज्य दिवस के कारण अवकाश रहेगा)
26 जनवरी, 2023- गुरुवार- (गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे)
28 जनवरी, 2023- चौथा शनिवार
29 जनवरी, 2023-रविवार
31 जनवरी, 2023- मंगलवार- (मी-दम-मी-फी के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे)
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |