/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/16/home-1637045141.jpg)
अगर आप अपना खुद घर बेहद कम कीमत पर खरीदने का प्लान बना रहे हैं यही सही मौका है। क्योंकि बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) आपके लिए खास ऑफर लेकर आया है। इसके तहत आपको सस्ते में घर (Residential Property) खरीदने का मौका दिया जा रहा है। BOB प्रापर्टी की नीलामी कर रहा है। यह ऑक्शन आज यानी 16 नवंबर से शुरू है।
IBAPI की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) प्रापर्टी की नीलामी कर रहा है। इसमें रेसिडेंशियल, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल, एग्रीकल्चर प्रापर्टी शामिल है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ऑफिशियल पर ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि 16 नवंबर, 2021 को मेगा ई ऑक्शन किया जाएगा। इसमें आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति की ई नीलामी की जा रही है। आप यहां पर उचित मूल्य पर प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा के मेगा ई ऑक्शन के लिए आपको e Bkray पोर्टल https://ibapi.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना है। इस पोर्टल पर ‘बिडर्स रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना है।
आपको जरूरी KYC डॉक्युमेंट अपलोड करने होंगे। KYC डॉक्युमेंट ई नीलामी सर्विस प्रोवाइडर द्वारा वेरिफाई किए जाएंगे। इसमें 2 कामकाजी दिनों का वक्त लग सकता है।
प्रापर्टी की नीलामी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://ibapi.in/https://www.bankofbaroda.in/e auction.htm?utm_source=SM&utm_medium=Post&utm_campaign=MegaAuction_km पर विजिट कर सकते हैं।
आपको बता दें कि जिन भी प्रापर्टी के मालिकों ने उनका लोन नहीं चुकाया है या किसी कारणवश नहीं दे पाएं हैं। उन सभी लोगों की जमीन बैंकों के द्वारा अपने कब्जे में ले ली जाती हैं। बैंकों की ओर से समय समय पर इस तरह की प्रापर्टी की नीलामी की जाती है। इस नीलामी में बैंक प्रापर्टी बेचकर अपनी बकाया राशि वसूल करता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |