लॉटरी का खेल बड़ा ही निराला होता है, जैकपॉट मिलते ही लोग एक झटके में करोड़पति बन जाते हैं। इसके लिए वे कई सालों तक अपनी किस्मत आजमाते हैं तब जाकर उनके हाथ जैकपॉट लगता है। इसी कड़ी में संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय की किस्मत चमक गई। उस शख्स का जैकपॉट खुल गया और उसने करीब सात करोड़ रुपये जीत लिए हैं।

दरअसल, यह मामला दुबई का है। खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 57 साल के भारतीय शख्स के हाथ बड़ा खजाना लगा है। उन्होंने 10 लाख डॉलर (करीब 7.45 करोड़ रुपये) जीते हैं। यह सब तब हुआ जब वे करीब पांच साल से दुबई ड्यूटी फ्री मेलिनियन मिलियनेर ड्रॉ में किस्मत आजमा रह थे, फिर अचानक उनकी किस्मत की बाजी पलट गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय एयर ट्रैफिक इंजीनियर साबू अलमित्ताथ दुबई एयरपोर्ट पर काम करते हैं। वह पांच साल से इसमें हिस्सा ले रहे थे। ये दुबई का बहुत मशहूर मिलियनेर ड्रॉ प्रतियोगिता है। साबू का कहना है कि उन्होंने सपने में नहीं सोचा था कि ऐसा कभी हो पाएगा। जीतने के बाद उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचने में उन्होंने बहुत संघर्ष किया है।

साबू के घर वाले भी उनकी इस जीत से खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब वे अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, साबू मूलरूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं। साल 1999 में मिलेनियम मिलियनेर शुरू होने के बाद से 10 लाख डॉलर जीतने वाले वह 182वें भारतीय बन गए हैं। बता दें कि दुबई में बड़ी संख्या में भारतीय लोग लॉटरी जीतते रहते हैं।

पिछले दिनों जर्मनी ने लॉटरी का एक जबरदस्त मामला सामने आया था जब अधिकारियों ने बताया कि महिला अपने पर्स में एक हफ्ते तक बिना जाने लॉटरी टिकट लेकर घूमती रही। महिला को यह नहीं पता था कि उस टिकट ने कमाल कर दिया है। उस टिकट की कीमत 39 मिलियन डॉलर (लगभग तीन अरब रुपए) निकली।