भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। हालात फिर साल 2020 जैसे होने जा रहे हैं। राज्य सरकारें कोरोना के हालातों को नियंत्रण में लाने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं लेकिन फिर भी कोरोना खत्मने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में पिछले 24 घंटे में ही देश में सवा लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्रा और दिल्ली में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है।

राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू लगाना शुरू कर दिया है जिससे लोगों में अब पूर्ण लॉकडाउन का डर सताने लगा है। वैसे तो सरकार ने संपूर्ण तालाबंदी के लिए कुछ संकेत नहीं दिए हैं। इसी कोरोना की घहमाघमी में योग गुरु रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है कि लॉकडाउन को गैरजरूरी है। लोगों को आने वाले समय में अपनी इम्युनिटी मजबूत करनी चाहिए। ताकी वह किसी भी तरह की बीमारीयों से लड़ने सक्षम रहें।

रामदेव ने बताया कि लोगों को इम्युनिटी को डबल करना बहुत ही जरूरी है।   रामदेव ने तालाबंदी पर कहा कि “लॉकडाउन से किसी भी तरह से हित सधने वाला नहीं है। लोग जरूर सावधानी बरतें कि जब भी भीड़भाड़ वाले इलाके में जाएं, तो मास्क लगाएं और सैनिटाइजर का प्रयोग करें ”। रामदेव ने बताया कि “कोरोना का नया स्ट्रेन डबल ताकत के साथ आया है। तो अपनी इम्युनिटी को डबल करने के लिए योग और आयुर्वेद की डबल डोज लें ”।