/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/11/01-1641911533.jpg)
Audi ने अपनी आने वाली 2022 Q7 facelift SUV के लिए ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। ये लक्जरी SUV इस महीने के आखिर में लॉन्च होगी। नई Q7 facelift को नए इंजन के साथ अपडेट किया गया है। 5 लाख रुपए में इसकी बुकिंग करा सकते हैं। 2022 Q7 का प्रोडेक्शन महाराष्ट्र के औरंगाबाद में किया जा रहा है।
नई ऑडी क्यू7 (2022 Audi Q7) के अपने फैन बेस को बरकरार रखने की संभावना है। सामने की ओर और भी अधिक आकर्षक फ्रंट ग्रिल, मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट यूनिट, बड़े एयर इंटेक, विंडो पर क्रोम गार्निश और दरवाजे पर क्रोम लाइन इस एसयूवी के कुछ बाहरी पार्ट्स हैं जो कस्टमर का ध्यान खीचते हैं। रियर में एलईडी लाइट्स भी हैं जिनमें क्रोम की भरपूर मात्रा है। 2022 ऑडी क्यू7 (2022 Audi Q7) की लंबाई 5,063 मिमी, चौड़ाई 1,970 मिमी और ऊंचाई 1,741 मिमी है. एसयूवी को 2,995 मिमी व्हीलबेस मिलता है। इसमें 865-लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी है, जिसे पीछे की सीटों को मोड़कर 2,050 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
Q7 फेसलिफ्ट SUV में एक नया 3.0-लीटर V6 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। यह इंजन अधिकतम 340 hp की पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह छह सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। Q7 फेसलिफ्ट भी स्टैण्डर्ड क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |