/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2019/09/12/assam-police-1568274705.jpg)
एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसमें बेटे को बाइक खरीदने से मना किया तो पिता को मौत के घाट उतार दिया। यह विभत्स घटना असम के उदालगिरी जिले के रोवता की है जिसको लेकर चारों तरफ चर्चा है। यह घटना रोवता पुलिस थानान्तर्गत आने वाले नंबर भालूकमाड़ी की है। इस घटना में मृतक व्यक्ति की पहचान नबरून नरजारी के रूप में हुई है।
खबर है कि नरजारी काफी समय से अपने पिता से बाइक दिलावाने की मांग कर रहा था, लेकिन पिता हर बार मना कर रहे थे। इसके बाद 11 सितंबर को सुबह जब लड़के ने पिता से फिर यही मांग और ना का जवाब मिला। इसके बाद बेटा गुस्सा हो गया पिता को धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हालांकि बाद में घरवालों ने घायल नरजारी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसें मृत घोषित कर दिया।
घटना सामने आने के बाद रोवता पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस नंबर 132/2019 दर्ज कर लिया। पुलिस ने मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए उदालगिरी सिविल अस्पताल भेज दिया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |