
असम के वित्तमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने असम के लखीमपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को फेमस असमी गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद थे। शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
बता दें कि कोविंद 19 से 22 नवंबर तक उत्तर पूर्वी राज्यों मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम की यात्रा का कार्यक्रम है।
Honoured to receive & welcome Hon @rashtrapatibhvn Sri Ram Nath Kovind at Lakhimpur airport on his way to Itanagar. pic.twitter.com/gyclbB8dtb
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 19, 2017
कोविंद 19 नवंबर को ईटानगर में विवेकानंद केंद्र के 40 वर्षों पूरा करने के विदाई समारोह में हिस्सा लेंगे, अरुणाचल प्रदेश के लोगों को नवनिर्मित विधानसभा समर्पित करेंगे और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में विधायकों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 20 नवंबर को कोविंद सिलचर में नमामिक बराक महोत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।
गुवाहाटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगे। वह 21 नवंबर को इंफाल में उत्तर-पूर्व विकास शिखर सम्मेलन और मणिपुर संगई महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कोविंद का 22 नवंबर को मोईरंग में आईएनए वॉर मेमोरिअल की यात्रा का भी कार्यक्रम है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |