
असम की भाजपा सरकार में सांस्कृतिक मामलात मंत्री नाबा कुमार डोले के भतीजे को लड़की के साथ जबरदस्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की से जबरदस्ती करने के आरोपी लड़के का नाम भाइती पेगू बताया गया है और उसने मंत्री का भतीजा होना बताया है। बताया गया है कि पेगू लड़की से एकतरफा प्यार करता था जिसको लड़की ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर उसने जबरदस्ती की।
लड़की से जबरदस्ती करने के आरोप में पेगू को असम की तेजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लखीमपुर जिले के धाकूखन्ना इलाके का रहने वाला है। सूचना के अनुसार पेगू ने कुछ महीनों पहले तेजपुर की एक लड़की से अपने प्यार कर इजहार किया था, लेकिन उसने मना कर दिया था। इसके बाद उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की।
बताया गया है कि परेशान होकर लड़की ने पेगू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जबकि आरोपी का कहना है कि वो पिछले 3 सालों से लड़की के रिलेशनशिप में था और इसी साल शादी करने वाले थे। लड़की ने उसें तेजपुर मिशन छरिआली में मिलने के लिए बुलाया था जिसके बाद साजिश के तहत उसें फंसाकर गिरफ्तार करवा दिया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |