यह Apple का पहला कंप्यूटर है जिसका निर्माण 45 साल पहले Steve Jobs और Steve Wozniak ने अपने हाथों से किया था। हाल ही में कंप्यूटर Apple-1 को नीलामी के लिए रखा गया था। इसमें यह कंप्यूटर 4 लाख डॉलर (करीब 2.97 करोड़ रुपये) में बिका है।

इस 45 साल पुराने कंप्यूटर को दोनों फाउंडर ने खुद डिजाइन किया और खुद ही इसकी टेस्टिंग भी की थी। इस प्रोजेक्ट में जॉब्स और वॉजनिएक ने मदद के लिए दो और लोगों अपने साथ रखा था।इस कंप्यूटर को Chaffey College Apple-1 कंप्यूटर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसके असली मालिक Chaffey College के प्रोफेसर थे। उन्होंने 1977 में Apple-II कंप्यूटर खरीदने के लिए ऐपल-1 को अपने एक स्टूडेंट को सेल कर दिया था। उस वक्त स्टूडेंट ने इस कंप्यूटर के लिए प्रोफेसर को केवल 650 डॉलर ही दिए थे।ऐपल-1 इस वक्त दुनियाभर में मौजूद 60 यूनिट्स में से एक है। यह उन 20 ऐपल-1 कंप्यूटर्स में भी शामिल है, जो इस वक्त काम कर रहे हैं। ऐपल-1 केसेज वाले मदरबोर्ड के साथ आता था और इसके कीबोर्ड्स व मॉनिटर्स को अलग से सेल किया जाता था। कंप्यूटर हवाई के खास koa wood कैबिनेट के साथ भी आता था। ऐपल ने इस वुड केसिंग के साथ केवल 200 कंप्यूटर्स को तैयार किया था।