खगड़िया।  बिहार में एक और दर्दनाक हादसा सोमवार को हुआ। इस हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की सूचना है। अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं। घटना के कई मजदूर जख्‍मी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, खगडि़या जिला अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी टोल बन्नी में उत्क्रमित हाई स्कूल के दीवार गिरने से दर्जन भर से ज्‍यादा मजदूर दब गए। छह शव को मलबे से निकाल लिया गया है। मौके पर बचाव व राहत कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि दीवार से सटे नाला का निर्माण किया जा रहा था।

इसी दौरान स्‍कूल की 50 फीट दीवार गिर गई। सभी मृतक मजदूर है। घटना की सूचना पर महेशखूंट थाना की पुलिस कैंप कर रही है। वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। इस घटना के विरोध में सड़क जाम किया गया है।