/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/15/a-1678861847.jpg)
पाकिस्तान के बाद एक और मुस्लिम बहुल देश कंगाल होने वाला है। जी हां हम बात कर रहे हैं पश्चिमी एशिया में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित देश लेबनान की। जहां आर्थिक संकट गहरा गया है। यह एक मुस्लिम बहुल देश है, यहां 60 फीसदी से ज्यादा आबादी मुसलमानों की है। वहां की आधिकारिक करंसी लेबनानी पाउंड मंगलवार को समानांतर बाजार में डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक और रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई।
बता दें कि लेबनान की संकटग्रस्त मुद्रा मंगलवार को नए निचले स्तर पर पहुंच गई है। देश के बैंकों के हड़ताल पर वापस जाने के कारण बाजार में डॉलर के मुकाबले लेबनानी पाउंड अभूतपूर्व 100,000 के आंकड़े पर पहुंच गया। लेबनान में मुद्रा संकट की वजह से खाने-पीने और रोजमर्रे के सामान की कीमतें आसमान छू रही हैं।
यह भी पढ़ें : कम नींद लेने के हो सकते हैं ये गंभीर परिणाम, अनदेखा करना हो सकता है जानलेवा
यहां एक डॉलर की कीमत 100,000 लेबनानी पाउंड की नई दर पर पहुंच गई। बता दें कि यह निजी मनी एक्सचेंजर्स द्वारा उपयोग किए जाने वाले मोबाइल ऐप पर पोस्ट की गई। एक्सचेंज की दुकानें और व्यवसाय इन ऐप्स से दरों का ही उपयोग करते हैं, लेकिन अधिकारी ऐप को बंद करने और प्रोग्राम चलाने वाले संदिग्ध एक्सचेंजर्स पर नकेल कसने में विफल रहे हैं।
गौर हो कि लेबनान के राजनीतिक और वित्तीय अभिजात वर्ग द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के बाद 2019 में लेबनान में वित्तीय संकट आया था। उसके बाद से ही लेबनानी पाउंड लगातार नीचे गिरता जा रहा है। लेबनान की 60 लाख से अधिक आबादी का तीन-चौथाई अब गरीबी में जी रहा है। इस वजह से देश में मुद्रास्फीति बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें : सुबह की पत्नी की हत्या, फिर चला गया ऑफिस, ड्यूटी पूरी कर थाने कर दिया सरेंडर, पुलिस भी हैरान
वैसे, लेबनानी सेंट्रल बैंक द्वारा एक डॉलर की आधिकारिक विनिमय दर 15,000 लेबनानी पाउंड पर निर्धारित की गई है, लेकिन वहां का बाजार ब्लैक मार्केट की दर पर चल रहा है, जहां एक डॉलर की कीमत एक लाख लेबनानी पाउंड पर पहुंच गया है। जनवरी के अंत में लेबनानी मुद्रा का बाजार मूल्य डॉलर के मुकाबले लगभग 60,000 था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |