/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/10/2021_8$largeimg_929485491-1631257769.jpeg)
सोशल मीडिया पर 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' वाला वीडियो लोगों को खास पसंद आ रहा है। इस वीडियो को कई भुला नहीं पा रहा है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव कुमार यह गाना गाकर दुनिया को पागल कर दिया है। सहदेव का बचपन का प्यार वाला वीडियो इतना वायरल हुआ कि आम लोगों के साथ ही साथ कई सितारे भी इस गाने को गुनगुनाते दिखाई दिए हैं। बचपन का प्यार के साथ ही सहदेव का एक और गाना खूब वायरल हुआ है।
बता दें कि हाल ही वीडियो में सहदेव इस बार नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'मनी हाइस्ट' के टाइटल ट्रैक 'बेला चाओ' को गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। नए वीडियो में सहदेव के 'मनी हाइस्ट' के टाइटल ट्रैक 'बेला चाओ' को गाते हुए सुनाई दे रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सहदेव का यह नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 15 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे है। सहदेव के इस वीडियो को भी लाखों व्यूज मिल रहा है।
दरअसल, 'मनी हाइस्ट' नेटफ्लिक्स की एक सीरिज में लिया गया गाना 'बेला चाओ' भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। सहदेव के इस नए गाने को लोग इसलिए भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि लोगों के लिए एक तरह से सरप्राइज था। लोगों का मानना है कि अभी तक सहदेव भारत के ही गाने गाते दिखाई दे रहे थे लेकिन अब विदेशी गानों को भी गा रहे हैं और सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रहा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |