चेहरे पर शाइन लाने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्मियों में ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। ग्लिसरीन बहुत चिपचिपी होती है। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। उसके कुछ देर बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर निखार देखने को मिलेगा।

ग्लिसरीन को मॉइस्चराइजर की तरह यूज किया जा सकता है। ग्लिसरीन का रोज इस्तेमाल करने से चेहरा फ्रेश दिखता है। पैची स्किन के लिए ग्लिसरीन बहुत ही लाभकारी होता है। ग्लिसरीन धूप में स्किन को जलने से भी बचाती है।

ग्लिसरीन में एंटी एजिंग प्रोपर्टीज पाई जाती है जो कि चेहरे का ग्लो बढ़ाने में मदद करती है साथ ही चेहरे की झुर्रियों को कम करती है। ऑयली स्किन वाली महिलाओं को ग्सिसरीन का इस्तेमाल एक क्लींजर की तरह करना चाहिए। क्योंकि ऑयली स्किन पर एक्ने होने की संभावना अधिक होती है।

ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लें, दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं। रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। सुंबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें।