/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/18/shamli-1621326946.jpg)
कई तरह की बीमारियां एक साथ इंसानों पर हमला कर रही है। कोरोना एक घातक वायरस जिसने पिछले एक साल कोहराम मचा रखा है। इसी तरह साल 2021 में भी कोरोना ने हाहाकर मचा रखा है। जिससे देश में हालात गंभीर हो गए हैं। कुछ राज्यों में तो कोरोना ने तबाही मचा रखी है। इसी तरह से यूपी में एक रहस्यम बीमारी ने दस्तक दी है। यूपी के शामली गांव सोंटा रसूलपुर में रहस्यमयी बीमारी से 5 लोगों की मौत हो गयी है।
कई लोगों को बुखार है। मौतों से लोगों मे भय व्याप्त है और ग्रामीणों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। इस बीमारी का खौफ इतना खतरनाक है कि गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों को शक है कि गांव मे कोरोना फैल चुका है लेकिन यह मुश्किल है, क्योंकि सरकारी आंकड़ों में गांव सोंटा रसूलपुर में कोरोना से मौत नहीं हुई है। रहस्यमयी बीमारी से मरने वालो के नाम नजीर, हासिद, आबिदा, तनवीर व अफसाना पत्नी आसिफ बताया जा रहा है।
गांव के हालात बदतर होते जा रहे हैं लेकिन कोई सरकारी अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा है स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच की भी नहीं की जा रही है। गांवों में लगातार हो रही मौतों से डर का माहौल है। सामान्य मौत में कोविड प्रोटोकाल बहुत कम लोग ही अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं। किसी तरह की यहां जांच नहीं की जा रही है सरकार को सुध लेनी चाहिए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |